फोटो06कासगंज में सेवानिवृत्त प्राथमिक शिक्षक कल्याण परिषद के नवनिर्वाचित पदाधिकारी।स्रोत: स
कासगंज। सेवानिवृत्त प्राथमिक शिक्षक कल्याण परिषद, विकास क्षेत्र अमांपुर की कार्यकारिणी का चुनाव शुक्रवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ, जिससे संगठन में आपसी सहमति और एकजुटता का वातावरण दिखा।
चुनाव में बहोरी सिंह अध्यक्ष चुने गए। रमेश चंद्र को मंत्री और भगवान दयाल को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। एकमत सहमति बनने के बाद निर्वाचन अधिकारियों ने निर्विरोध परिणाम की घोषणा की।
उपस्थित सदस्यों ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उम्मीद जताई कि नई कार्यकारिणी संगठन के हित में सक्रिय रहेगी और सेवानिवृत्त शिक्षकों की समस्याओं का समाधान करेगी। कार्यक्रम में ओम प्रकाश वर्मा, सुरेंद्र कुमार माहेश्वरी, ठाकुर दास वर्मा, क्षेत्रपाल गुप्ता और राजबहादुर सिंह चौहान आदि उपस्थित रहे। संवाद