कासगंज। सहावर मार्ग पर बुधवार देर शाम गांव नीवरी के पास सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्य घायल हो गए। घायलों का निजी चिकित्सक के यहां उपचार कराया गया।
गांव नीवरी गांव के पास बुधवार की देर शाम 6 बजे ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें सवार ढोलना थाना क्षेत्र के गांव अथैया निवासी मुन्नी देवी (55) पत्नी जगदीश, उनका छोटा बेटा शिवम (18) और चार वर्षीय नातिन जानकी घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर राहगीर व आस-पास के लोग एकत्रित हो गए। ग्राम प्रधान मिहारी गप्पू मौके पर पहुंच गए। मुन्नी देवी ने बताया कि वह कासगंज से अपने मायके पटियाली क्षेत्र के गांव अशोकपुर जा रही थीं।
इसी दौरान रास्ते में हादसा हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। ऑटो चालक मौके से भाग गया। सदर कोतवाली प्रभारी जगदीश चंद ने बताया कि घायलों ने पुलिस कार्रवाई से मना कर दिया और वह अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए।संवाद