फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सहावर क्षेत्र के रोशन नगर-सहावर मार्ग पर तीन दिन पूर्व हुए सड़क हादसे में घायल युवक की बुधवार को मौत हो गई। हालत गंभीर होने पर परिजन उसे बेहतर उपचार के लिए दिल्ली ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

सोरोंजी क्षेत्र के गांव मौजमपुर निवासी देशराज (37) पुत्र जगदीश आठ नवंबर को मोपेड से जा रहे थे। इसी दौरान रोशन नगर-सहावर मार्ग पर गूंदरागंज के पास सामने से आ रही बाइक से उनकी टक्कर हो गई। हादसे में देशराज घायल हो गए। घटना के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
भाई मनोज ने बताया कि डॉक्टर ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए रेफर कर दिया। परिजन उन्हें बदायूं मेडिकल कॉलेज लेकर गए। उनकी हालत में सुधार न होने पर परिजन बुधवार को दिल्ली लेकर जा रहे थे, तभी रास्ते में उनकी हालत बिगड़ गई और मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव लेकर वापस लौट आए।
विज्ञापन

परिजन ने फोन कर सहावर कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने उसकी मौत के बारे में परिजन से पूछताछ की।

वर्जन :
सड़क हादसे में घायल युवक की दिल्ली लेकर जाते समय रास्ते में मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजन की ओर से अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। -दुर्गेश कुमार मिश्र, सीओ सहावर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें