कासगंज। सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र के एक गांव में बच्चों के साथ सो रही महिला से घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पड़ोसी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महिला की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार, बीती 27 मई की रात करीब 2 बजे वह अपने घर में बच्चों के साथ चारपाई पर सो रही थी। इसी दौरान पड़ोस का रहने वाला पवन जबरन उसके घर में घुस आया और छेड़छाड़ करने लगा।
घर में अकेली महिला ने डरकर शोर मचाना शुरू किया और छत पर सो रही परिवार की अन्य महिलाओं को आवाज दी। शोर सुनकर जब आसपास के लोग और परिजन जागे, तो आरोपी मौके से भागकर अपनी छत पर चला गया।
थाना प्रभारी चंचल सिरोही ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। संवाद