ईद के दिन हजारा नहर में नहाते समय जो किशोर हादसे का शिकार हुए उनमें चार की जान उनके गांव के ही एक जांबाज किशोर आसिफ ने बचाई। इस बात की जानकारी गांव के एक युवक सुहेल ने बताई। सुहेल के अनुसार गांव का किशोर आसिफ हजारा नहर पर अपनी बाइक ले कर आया था।
जब यह हादसा हुआ तभी आसिफ ने नहर में छलांग लगा दी और जन जोखिम में डाल कर रोहित 15 वर्ष पुत्र रफीक निवासी बारथर एटा, फरमान 17 वर्ष पुत्र मुन्ने, शाहरुख 17 वर्ष पुत्र जान मोहम्मद और फैजान 15 वर्ष पुत्र सत्तार निवासी गढ़ नगला पोता जनपद एटा को आसिफ के द्वारा बचाया गया। जब आसिफ डूब रहे अन्य किशोर को बचा रहा था तो इस दौरान वह नहर में डूब गया और लापता हो गया।