फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: पारा गिरने के साथ अलाव बनने लगे सहारा

Sat, 06 Dec 2025 11:12 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो25सहावर गेट पर अलाव पर तापते लोग ।संवाद
विज्ञापन
कासगंज। ठंड ने धीरे-धीरे अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। न्यूनतम तापमान गिरकर आठ डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। इससे सुबह और देर शाम ठिठुरन बढ़ गई है। अधिकतम पारा भी सामान्य से कम रिकॉर्ड किया गया। लोग ठंड से राहत पाने को अलाव का सहारा लेने लगे हैं।
विज्ञापन

जिले में दिसंबर माह का औसत अधिकतम तापमान 25 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 13 डिग्री तक रहता है, लेकिन जिले में अभी से औसत से कम पारा रहने लगा है। न्यूनतम पारे में औसत से 5 डिग्री तक की गिरावट देखी जा रही है। सुबह के समय ठंडी हवा चलने लगी है। तेज झोंकों ने लोगों को ठिठुरने को मजबूर कर दिया। बढ़ती ठंड के बीच जगह जगह अलाव लोगों का सहारा बनते दिखे। पालिका की व्यवस्था शुरू न होने से लोगों ने स्वयं ही लकड़ी आदि की व्यवस्था की।
शनिवार दोपहर में अधिकतम पारा भी 24 डिग्री रहा। जो औसत से एक डिग्री कम रहा। दोपहर के समय लोग ठंड से राहत पाने के लिए धूप में बैठे नजर आए। पार्कों, घरों की छतों पर लोग बैठे देखे गए। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में ठंड के तेवर और तल्ख हो सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें