फोटो30कासगंज में एक दुकान पर बिक्री के लिए रखा कोयला। संवाद
कासगंज। ठंड बढ़ते ही घरों में अंगीठी फिर से सुलगने लगी है। तापमान में गिरावट के साथ ही जिले में लकड़ी और पत्थर के कोयले की मांग तेजी से बढ़ गई है। स्थिति यह है कि जिले में प्रतिदिन लगभग 100 क्विंटल कोयले की खपत हो रही है।
बाजार में लकड़ी का कोयला 45 रुपये किलो तक बिक रहा है। इसकी कीमत गत वर्ष के समान ही है। जबकि पत्थर का कोयला 22 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है। इसकी कीमत में गत वर्ष से 2 रुपये किलो की गिरावट आई है। कीमत कम होने से मांग सबसे अधिक है। कोयला व्यापारियों के अनुसार जिले में प्रतिदिन लगभग 100 क्विंटल कोयले की खपत हो रही है।
पत्थर का कोयला गत वर्ष से सस्ता हुआ है। ठंड के चलते पिछले माह से मांग दो गुनी हो चुकी है। मांग और बढ़ने की संभावना है।- नवनीत गर्ग, विक्रेता
लकड़ी के कोयले की कीमत अभी स्थिर बनी हुई है। इसकी मांग डेढ़ गुनी तक पहुंच चुकी है। आने वाले दिनों में मांग बढ़ सकती है।- कन्हैया लाल, विक्रेता