कासगंज। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में प्रवेश लेने के इच्छुक युवाओं के लिए आवेदन का अंतिम मौका है। जिले में संचालित राजकीय और निजी आईटीआई में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। अभ्यर्थी 4 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
जिले में युवाओं को तकनीकी शिक्षा और रोजगारपरक प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के लिए तीन राजकीय और 25 निजी आईटीआई संचालित हो रही हैं। इनमें विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण देकर युवाओं को रोजगार के लिए तैयार किया जाता है।
आईटीआई में प्रवेश के लिए हाईस्कूल उत्तीर्ण अभ्यर्थी विभिन्न ट्रेडों में आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। आवेदन के बाद संस्थानों में सीट आवंटन की प्रक्रिया शुरू होगी।
जिले में संचालित संस्थानों में इलेक्ट्रिशियन, फिटर, वेल्डर, कोपा सहित कई ट्रेडों में प्रशिक्षण की सुविधा उपलब्ध है। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन कर प्रवेश प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।
राजकीय आईटीआई किसरौली के प्रधानाचार्य जहीर आलम ने बताया कि प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 4 अगस्त है। अभ्थ्यर्थी समय से अपना आवेदन कर लें।