फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: हिंदू सम्मेलन में शामिल होने की लोगों से की अपील

Thu, 22 Jan 2026 11:19 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो08सोरोंजी में हिंदूवादी संगठनों ने निकाली गई जन जागरण यात्रा में शामिल लोग। संवाद
विज्ञापन
सोरोंजी। तीर्थनगरी में हरि की पौड़ी किनारे स्थित पर्यटक आवास गृह में 24 जनवरी को विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। बृहस्पतिवार को विहिप बजरंग दल ने जन जागरण यात्रा निकालकर लोगों से सम्मेलन में शामिल होने की अपील की।
विज्ञापन

यात्रा कासगंज गेट स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क से निकाली गई। इसके बाद चंदन चौक, कटरा बाजार, रामसिंहपुरा, कछला गेट, सहावर गेट, अनाज मंडी, हरि की पौड़ी, चक्रतीर्थ, चौदहपोर, बड़ा बाजार होती हुई लहरा रोड पर खत्म हुई। बाइक सवार युवा हाथ में भगवा ध्वज लिए चल रहे थे। इस दाैरान देशभक्ति के गीतों और भारत माता के जयकारों से यात्रा मार्ग गूंज उठा।
आयोजन समिति अध्यक्ष डाॅ. भुवनेश माहेश्वरी ने बताया कि साध्वी हेमलता शास्त्री और महामंडलेश्वर स्वामी पूर्णानंदपुरी हिंदू सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस दौरान आरएसएस जिला कार्यवाह शिवांशु दुबे, नगर संघ चालक डॉ. एनपी सिंह हल्दिया, सम्मेलन संरक्षक विनोद गुप्ता, नगर कार्यवाह अमित अग्रवाल, सुनील तिवारी, जयकिशन तिवारी, विकास निर्भय और बजरंग दल जिला संयोजक गोविंद महेरे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें