फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: भाकियू स्वराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष के एक और भाई पर लगा रासुका

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। भारतीय किसान यूनियन (स्वराज) के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप पांडेय और उसके भाई सुरजीत पांडेय पर रासुका की कार्रवाई के बाद मंगलवार को हिस्ट्रीशीटर संदीप पांडेय को भी राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत निरुद्ध कर दिया गया। कुलदीप के सगे भाई संदीप पांडेय पर भी कथित किसान संगठन की आड़ में अराजकता फैलाने का आरोप है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, ढोलना थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी हरनाठेर निवासी संदीप पांडेय अपने भाइयों कुलदीप पांडेय, सुरजीत पांडेय और आशीष समेत अन्य के साथ मिलकर लगातार किसान संगठन की आड़ में आपराधिक वारदात को अंजाम दे रहा था। इससे जिले में कानून व्यवस्था और लोगों की सुरक्षा खतरे में थी।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी संदीप पांडेय के खिलाफ महिला व दलित उत्पीड़न, लूट, डकैती, जमीन कब्जाने, रंगदारी मांगने और व्यापारियों से अवैध वसूली करने जैसे मामलों में कई केस दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक, वह आए दिन सड़कों पर जाम लगाकर और अन्य तरह की अव्यवस्था फैलाकर आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर रहा था। उसकी लगातार बढ़ती आपराधिक गतिविधियों के कारण आसपास के इलाकों में ग्रामीणों, व्यापारियों और आम नागरिकों में भय का माहौल बना हुआ था।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी प्रणय सिंह को आरोपी के विरुद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई करने की रिपोर्ट भेजी गई थी। उपलब्ध साक्ष्यों, गवाहों और दस्तावेजी अभिलेखों का गहन परीक्षण करने के बाद जिला मजिस्ट्रेट प्रणय सिंह ने संदीप पांडेय के खिलाफ रासुका की कार्रवाई की है।





एक दिन पहले कुलदीप पर लगा था रासुका



संदीप के भाई व भाकियू स्वराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप पांडेय पर सोमवार को रासुका लगाया गया था। वहीं, उसके एक और भाई सुरजीत पांडेय को पांच दिन पहले रासुका के तहत निरुद्ध किया गया था। पुलिस लगातार कुलदीप और उसके सभी भाइयों पर शिकंजा कस रही है।
-
बाक्स
दो अपराधियों की खोली गई हिस्ट्रीशीट

कासगंज। सदर कोतवाली पुलिस ने अपराध नियंत्रण के लिए नदरई निवासी आरोपी जुम्मा बंजारा और इरफान के खिलाफ हिस्ट्रीशीट खोलने की कार्रवाई की है। एसपी ओपी सिंह ने बताया कि आरोपी जुम्मा बंजारा पिछले 7 सालों से और आरोपी इरफान 11 सालों से आपराधिक गतिविधियों में लिप्त थे। दोनों का पूर्व में आपराधिक इतिहास रहा है। इनकी गतिविधियों पर पुलिस नजर रखेगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें