फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: आंबेडकर शोभायात्रा बवाल का एक और आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सहावर। गांव चेहका गुनार में आंबेडकर जयंती शोभायात्रा के दौरान हुए बवाल के एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। मामले में सहावर थाना प्रभारी गोविंद बल्लभ शर्मा ने 36 नामजद समेत 15 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस 28 आरोपियों को पहले गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन


डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर बीती 14 अप्रैल को परंपरागत शोभायात्रा चेहका गुनार गांव में एक जाति विशेष के मोहल्ले में पहुंची तो वहां ट्रैक्टर-ट्राॅली, बुग्गी लगाकर रास्ता रोक लिया गया था। आरोपी राजीव यादव, राहुल यादव, रामप्रकाश यादव व अमर सिंह ने भीड़ को उकसाया तो उपद्रव शुरू हो गया था। पुलिस बवाल मामले में 28 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है। सीओ सहावर शाहिदा नसरीन ने बताया कि बवाल मामले में अब एक और आरोपी ओमवीर को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है। अभी और आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। उन्हें भी गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें