कासगंज। यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 के विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई के साथ अपने शैक्षिक अभिलेखों की जांच करना बेहद जरूरी है। अंकपत्र या प्रमाणपत्र में नाम, माता-पिता के नाम, जन्मतिथि या फोटो की गलती भविष्य में बड़ी परेशानी बन सकती है।
इसे देखते हुए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने परीक्षार्थियों को विवरण सुधारने का विशेष अवसर दिया है जिसके तहत ऑनलाइन संशोधन की अंतिम तिथि 12 नवंबर 2026 तय की गई है।
परिषद के निर्देशों के अनुसार, छात्र, माता-पिता के नाम की वर्तनी, वर्ग, जेंडर, जाति, माध्यम, फोटो और कक्षा 11 के पंजीकरण में हाईस्कूल की त्रुटियों में ऑनलाइन सुधार प्रधानाचार्य के लॉगइन से होगा।
वहीं, जन्मतिथि, पूरे नाम में बदलाव या संस्थागत विवरण संशोधन के लिए अलग प्रक्रिया है जिसके तहत जरूरी प्रमाणपत्रों और शपथपत्र के साथ 16 नवंबर तक आवेदन करना होगा।
-
वर्जन
विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को संस्थागत और व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के विवरणों की जांच कर समय सीमा में संशोधन कराने के कड़े निर्देश दिए गए हैं। विशेष प्रकरणों में जिला विद्यालय निरीक्षकों को जांच के उपरांत संस्तुति सहित आख्या 21 नवंबर तक क्षेत्रीय कार्यालय भेजनी होगी।
- रजनेश कुमार, डीआईओएस