फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: लापता छात्र का बाग में फंदे से लटका मिला शव

विज्ञापन
फोटो18कासगंज में पोस्टमार्टम गृह पर मृतक छात्र के बारे में जानकारी देते परिजन । संवाद
विज्ञापन
कासगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र के एटा रोड पर मंगलवार की सुबह एटा के मारहरा से दो दिन से लापता 18 वर्षीय छात्र का शव आम के बाग में पेड़ पर फंदे से लटका मिला। शव करीब 21 फीट की ऊंचाई पर होने के कारण पुलिस को उसे नीचे उतारने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन

मृतक की शिनाख्त एटा जिले के मारहरा कस्बे के मोहल्ला बस्ती निवासी रोहित पुत्र महाराज सिंह के रूप में हुई है। बड़े भाई सुनील कुमार ने बताया कि रोहित मारहरा के एमजीएचएम इंटर कॉलेज में कक्षा 12वीं का छात्र था और चार भाइयों में सबसे छोटा था।
वह सोमवार की सुबह करीब 8 बजे बाइक लेकर घर से निकला था जिसके बाद वापस नहीं लौटा। परिजन ने उसकी काफी तलाश की लेकिन कोई सुराग न मिलने पर थाना मारहरा में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह करीब 10:44 बजे एटा रोड स्थित गांव बढ़ारी वैश्य में विजय सिंह के आम के बाग में उसका शव पेड़ पर साड़ी के फंदे पर लटका देखा गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और मारहरा पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस तथा फील्ड यूनिट ने घटनास्थल से साक्ष्य संकलित किए।
घटना की खबर मिलते ही परिजन भी रोते-बिलखते मौके पर पहुंच गए। मां सितारा देवी और छोटी बहन गौरी समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
-
भाई ने लगाया प्रेमिका के परिजन पर आरोप
सुनील ने पुलिस को प्रेम प्रसंग के बारे में भी जानकारी दी है जिसके आधार पर पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। आरोप लगाया कि युवती के परिजन ने उसके भाई की हत्या कर शव फंदे पर लटकाया है। मारहरा थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि रोहित का मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाया गया था। उसकी लोकेशन लगातार बढ़ारी वैश्य क्षेत्र में मिल रही थी। इसी आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची। युवती के परिजन की ओर से सोमवार को रोहित पर युवती को ले जाने का आरोप लगाया गया था।

वर्जन
आम के बाग में युवक का शव फंदे से बरामद हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा। - आंचल चौहान, सदर सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें