फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj: खेलते-खेलते फिसलकर तालाब में गिरी मासूम, डूबने से मौत

Mon, 16 Jan 2023 09:01 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

कासगंज में  तालाब में डूबने से एक मासूम बच्ची की मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। ग्रामीण परेशान परिजनों को ढांढस बंधाते रहे। 
विज्ञापन
कासगंज में तालाब में डूबने से बच्ची की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज के सोरोंजी थाना क्षेत्र के रेतनगढ़ी गांव में रविवार को एक ढाई वर्ष की बच्ची खेलते-खेलते फिसलकर तालाब में गिर गई। इससे डूबने से उसकी मौत हो गई। उसका शव सोमवार को तालाब से पानी निकालने के बाद बरामद किया जा सका। मासूम के परिवार में हादसे के बाद से चीत्कार मचा हुआ है।

विज्ञापन


रविवार की शाम 5 बजे किसान अशोक कुमार की पुत्री नित्या घर के पास ही बने तालाब के किनारे खेल रही थी। घर के सभी सदस्य पास में ही खेत में काम कर रहे थे। जब काफी देर तक बच्ची नहीं दिखाई दी तो परिजन ने बच्ची की काफी तलाश की। पहले उनका ध्यान तालाब की ओर नहीं था। जब बच्ची कहीं नहीं मिली तो उन्हें तालाब में गिरने की आशंका हुई। सोमवार सुबह कोतवाली पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। तहसील प्रशासन को भी सूचना मिली।   

प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी गांव में पहुंचे तो तालाब से पानी निकालने का निर्णय लिया गया। तालाब को पंप सेट लगाकर खाली कराया गया। 6 घंटे की मशक्कत के बाद तालाब का पानी काफी हद तक खाली हो गया। उसके बाद तालाब में उतरकर मासूम को तलाश किया गया। तब बच्ची का शव तालाब में नजर आया। इसके बाद शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।    

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें