फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj: घर में घुसकर महिला की हत्या करने की कोशिश, बयान लेने के बहाने घर में घुसे आरोपी, पुलिस को देखकर भागे

Tue, 24 Jan 2023 09:26 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

सुसरालीजनों से परेशान महिला अपने मायके में रहने लगी। मामला कोर्ट पहुंचा तो कोर्ट ने सात हजार रुपए का मुआवजा बांध दिया। इसी बीच महिला से मिलने कुछ अंजान लोग आए। इस पर उसका कहना है कि उसका पति उसकी हत्या कराना चाहता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज जिले में एक महिला के घर में घुसकर उसकी हत्या करने का प्रयास किया गया। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी लेकिन मुकदमा नहीं दर्ज किया गया। इस पर महिला ने कोर्ट की शरण ली। अब कोर्ट के आदेश पर चार आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। 

पति कराना चाहता है हत्या

मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के गंगेश्वर कॉलोनी का है। कॉलोनी निवासी रेखा ने बताया कि उसकी शादी 10 वर्ष पहले कछेला अमांपुर निवासी जय सिंह से हुई थी। सुसराली लगातार उसे प्रताड़ित करते थे। इसक कारण उसका अपने पति से विवाद चल रहा है। इसका मुकदमा कोर्ट में चल रहा है। कोर्ट की तरफ से उसका खर्चा सात हजार रुपये माह बांधा गया है। 

विज्ञापन


बताया कि वह गंगेश्वर कॉलोनी निवासी अपने भाई अरविंद के घर रह रही है। बताया कि उसका पति उसकी हत्या कराना चाहता है। बीती 9 मई 2022 को चार लोग उसके घर पर पहुंचे थे। इनमें एक महिला भी शामिल थी। उन लोगों ने कहा कि कोर्ट में चल रहे मुकदमे में बयान लेने हैं। इतना कहकर वह लोग घर के अंदर घुस आए। 

पुलिस को देखकर आरोपी भाग गए

बताया कि उनमें से एक ने तमंचा ले रखा था। अनहोनी की आशंका पर उसने पुलिस को फोन कर दिया। सूचना पर पुलिस आ गई तो पुलिस को देखकर सभी भाग गए। उनके बारे में जानकारी करने पर पता चला है कि उनमें से एक गोयती निवासी किशनपाल था। उसके साथ में उसकी पत्नी थे। बाकी दो का पता नहीं चल सका है। 

उसने कहा कि इसक मामले की शिकायत मैंने थाने में की। लेकिन, पुलिस ने रिपोर्ट नहीं दर्ज की। इसके बाद मैंने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर चारों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें