फोटो 13 इंपेक्ट सिढ़पुरा में अमरपुर रोड पर निर्माणाधीन पुलिया के बाद लगाया संकेतक। स्रोत: संवाद
सिढ़पुरा। अमर उजाला की खबर का एक बार फिर असर हुआ। अमांपुर रोड पर निजी बस के नाले में गिरने के बाद अमर उजाला ने लोक निर्माण विभाग की ओर से डायवर्जन का संकेतक नहीं लगाने और लापरवाही बरतने की खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद विभाग हरकत में आ गया। विभाग ने सोमवार को निर्माणाधीन पुलिया के पास संकेतक लगवाए।
अमांपुर रोड पर शुक्रवार देर रात संकेतक बोर्ड न लगे होने के कारण बरातियों से भरी बस सीधे गहरे नाले में जा गिरी थी। हादसे में कई बराती चोटिल हो गए थे। गनीमत रही थी कि किसी को गंभीर चोटें नहीं आईं। हादसे के बाद ग्रामीणों ने बस में फंसे बरातियों को बाहर निकालकर उपचार के लिए भिजवाया था। अमर उजाला ने रविवार के अंक में निर्माणाधीन पुलिया पर नहीं लगा था कोई संकेतक शीर्षक से खबर प्रकाशित करते हुए लोक निर्माण विभाग की लापरवाही को उजागर किया था। खबर प्रकाशित होने के बाद विभाग चेता। विभाग ने सोमवार को मौके पर चेतावनी संकेतक बोर्ड लगवाए। साथ ही नाले की ओर एक अस्थायी दीवार बनाकर रास्ता बंद कराया। डायवर्जन मार्ग को स्पष्ट रूप से चिन्हित कराया। ताकि भविष्य में कोई वाहन हादसे का शिकार न हो।
फोटो 13 इंपेक्ट सिढ़पुरा में अमरपुर रोड पर निर्माणाधीन पुलिया के बाद लगाया संकेतक। स्रोत: संवाद