फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: तालाब की जमीन पर दुकान निर्माण का टेंडर निकालने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
गंजडुंडवारा। नगर पालिका परिषद की ओर से कादरगंज रोड पर दुकानों के निर्माण के लिए जारी निविदा विवादों में घिर गई है। कई सभासदों ने राजस्व परिषद लखनऊ से लिखित शिकायत की है। उन्होंने भूमि को तालाब का बताते हुए निविदा निरस्त करने की मांग की है।
विज्ञापन

वार्ड 17 के सभासद कृष्ण कुमार सिंह, वार्ड 10 की रेखा गुप्ता, लुबना शाहीन और मुदस्सिर ने संयुक्त शिकायत की है। उन्होंने आरोप लगाया कि गाटा संख्या 766/0.533 हेक्टेयर भूमि राजस्व अभिलेखों में तालाब और जलमग्न दर्ज है। इसके बावजूद पालिका परिषद ने इस भूमि पर दुकानों के निर्माण की निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी। पालिका प्रशासन ने तालाब के पास कुल 41 दुकानों के निर्माण के लिए निविदाएं आमंत्रित की हैं। इसकी अनुमानित लागत एक करोड़ रुपये से अधिक है। निविदा जमा करने की अंतिम तिथि 30 मई निर्धारित की गई है।
पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सभासदों ने चेतावनी दी कि यदि निविदा प्रक्रिया नहीं रोकी गई तो तालाब की भूमि पर स्थायी अतिक्रमण हो जाएगा। इससे बरसात में जलनिकासी की बड़ी समस्या खड़ी हो जाएगी।
विज्ञापन


वर्जन

दुकानों के निर्माण का टेंडर तालाब की जगह पर नहीं, बल्कि पजाया की भूमि पर निकाला गया है। तालाब का रकबा अलग है। टेंडर प्रक्रिया नियमानुसार की गई है। -सुनील कुमार, अधिशाषी अधिकारी, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें