फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: छत से फायरिंग और पथराव का आरोप

Mon, 26 Oct 2026 11:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सोरोंजी। तीर्थनगरी में बीती रात छत से फायरिंग और पथराव कर घर जा रहे युवक पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए बजरंग दल के जिला संयोजक गोविंद महेरे ने एसपी ओपी सिंह को शिकायत सौंपी है। एसपी ने जांच कर कार्रवाई के कोतवाली निरीक्षक को निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिला संयोजक ने आरोप लगाया कि भतीजे यश महेरे पर अनुभव निर्भय और मनीष तिवारी द्वारा छत से फायरिंग और पथराव किया। यह घटना 25 अक्तूबर की रात की है जब वह अपने सहावर गेट स्थित गेस्ट हाउस से मोहल्ला मढ़ई स्थित घर जा रहा था। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शिकायतकर्ता का आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी में भी आरोपितों ने गाली-गलौज व पथराव कर जान से मारने की धमकी दी।
शिकायती पत्र में गोविंद ने यह भी आरोप लगाया है कि पिछले तीन-चार दिनों से उन्हें फोन पर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। उन्होंने स्वयं और अपने भतीजे की जान को खतरा बताते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही करने तथा पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक लोकेश भाटी ने बताया कि उनको रात्रि में घटित हुई घटना के बारे में जानकारी मिली है, शीघ्र ही जांच कराकर दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें