फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: सांसद पर प्राथमिकी के आदेश के बाद सहावर पुलिस पर निगाहें

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। फर्रुखाबाद के सांसद मुकेश राजपूत एवं उनकी बहन सहित परिवार के कई अन्य लोगों के खिलाफ न्यायालय के प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश के बाद अब सहावर थाना पुलिस की कार्रवाई पर निगाहें टिकी हैं। यह मामला चर्चाओं में बना हुआ है।
विज्ञापन

यह विवाद फर्रुखाबाद के सांसद मुकेश राजपूत एवं उनकी बहन रीना राजपूत के ससुरालीजन के बीच पिछले एक वर्षों से चल रहा है। पहले वीडियो वायरल होने पर यह मामला सुर्खियों में आया था, लेकिन यह विवाद लगातार बढ़ता रहा।
अब सिविल जज सीनियर डिवीजन एवं एमपीएमएलए न्यायालय के प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश के बाद फिर से यह मामला सुर्खियों में है। सांसद की बहन के ससुर लक्ष्मण सिंह निवासी लक्ष्मिपुर ने इस मामले में न्यायालय में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था।
विज्ञापन

इस मामले में परिवार के काफी लोगों के नाम शामिल किए गए हैं। जिस पर सहावर थाना पुलिस को न्यायालय ने निर्देश दिए हैं। सहावर थाने के इंस्पेक्टर गोविंद वल्लभ शर्मा ने बताया कि न्यायालय का आदेश मिल गया है। उच्च अधिकारियों से निर्देश मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर ली जाएगी।
ससुर लक्ष्मण सिंह ने बताया कि उन्होंने इस मामले को दर्ज कराने के लिए काफी प्रयास किए थे। सीसीटीवी सहित अन्य डिजीटल साक्ष्य भी दिए, लेकिन पुलिस ने मामला पंजीकृत नहीं किया। बल्कि उनके परिवार पर प्राथमिकी दर्ज हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें