फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: संदिग्ध परिस्थितियों में अलीगढ़ के युवक की मौत, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
फोटो41मोहनपुरा के पास पड़ी क्षतिग्रस्त बाइक। स्रोत: पुलिस मीडिया सेल
विज्ञापन
मोहनपुरा। अलीगढ़ से दोस्तों के साथ बाइक से घूमने आए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, सदर कोतवाली क्षेत्र में मोहनपुरा बाईपास पर रविवार देर रात बाइक अनियंत्रित होकर फिसलने से युवक की मौत हुई है। वहीं, परिजन ने दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोस्तों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


अलीगढ़ जिले के थाना अकराबाद में गांव गोपी के रहने वाले गोपाल सिंह (20) पुत्र सीताराम रविवार देर रात
दोस्त छोटू उर्फ आदित्य, राहुल जाटव और संदीप के साथ दो बाइकों से घूमने आए थे। रास्ते में नगला डुकरिया के पास एक ढाबे पर सभी ने शराब का सेवन किया। इसके बाद गोपाल सिंह की मोहनपुरा बाईपास के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक के दोस्तों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि शराब पीने के बाद बाइक फिसलने से युवक की मौत हुई है। मामले की जानकारी होने पर एसपी ओपी सिंह देर रात जिला अस्पताल पहुंचे और दोस्तों से हादसे की जानकारी ली थी। वहीं, युवक के परिजन पोस्टमार्टम के बाद उसके शव को गांव ले गए। वहां दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। कोतवाली पुलिस ने परिजन की तहरीर पर दोस्तों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि परिजन की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है कि किन परिस्थितियों में युवक की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें