फोटो36पटियाली में बैठक करते अधिवक्ता।संवाद
पटियाली। पटियाली बार एसोसिएशन की बैठक तहसील परिसर के बार रूम में आयोजित हुई। वरिष्ठ अधिवक्ता नवी अहमद कुरैशी से दुर्व्यवहार करने के कथित आरोप पर आक्रोशित अधिवक्ताओं ने डीएम को ज्ञापन सौंपा। पटियाली एसडीएम के स्थानांतरण की मांग की। अधिवक्ताओं ने बैठक में एसडीएम न्यायालय के बहिष्कार का निर्णय भी लिया।
बार एसोसिएशन की बैठक अध्यक्ष सोनेलाल बघेल एवं उपाध्यक्ष मोहम्मद नाजिम की संयुक्त अध्यक्षता में संपन्न हुई। सोनेलाल बघेल ने कहा कि वरिष्ठ अधिवक्ता नवी अहमद कुरैशी से बार-बार पटियाली के उपजिलाधिकारी दुर्व्यवहार कर रहे हैं। उन्होंने एसडीएम की कार्य प्रणाली पर सवाल खड़े किए। साथ ही तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार पर भी अधिवक्ताओं ने आक्रोश व्यक्त किया। इस संबंध में अधिवक्ताओं ने प्रस्ताव पारित कर निर्णय लिया कि जब तक पटियाली एसडीएम का स्थानांतरण नहीं होता तब तक उनके न्यायालय का बहिष्कार जारी रहेगा। इस दौरान एडवोकेट प्रेम नारायण दीक्षित, विजेंद्र बाबू शर्मा, नवी अहमद कुरैशी, अरविंद कुमार चतुर्वेदी, देश दीपक यादव, अरुण कुमार चतुर्वेदी, मोहम्मद नाज़िम, राधेश्याम शर्मा आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।