फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: खूब पानी पीने और संतुलित आहार लेने की सलाह

विज्ञापन
फोटो10किडनी दिवस पर   डायलीसिस यूनिट पर केक काटते सीएमएस डॉ.संजीव सक्सेना साथ में  यूनिट प्
विज्ञापन
कासगंज। जिला अस्पताल की डायलिसिस यूनिट में विश्व किडनी दिवस पर बृहस्पतिवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों ने किडनी की बीमारियों से बचाव और समय पर जांच के प्रति लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. संजीव सक्सेना ने बताया कि किडनी शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालती है। यदि यह सही काम न करे तो गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। उन्होंने पर्याप्त पानी पीने, संतुलित आहार लेने और मधुमेह व उच्च रक्तचाप को नियंत्रित रखने की सलाह दी। डॉ. सक्सेना ने कहा कि इन सावधानियों से किडनी रोगों का खतरा काफी हद तक कम हो सकता है। यूनिट प्रभारी डॉ. विशाल झंवर ने जानकारी दी कि इस समय 70 मरीजों की डायलिसिस की जा रही है। इस दौरान अस्पताल प्रबंधक राजवीर सिंह, बहाबुद्दीन, ललित, निर्मल, आशीष, फारुक खान, कशिश और प्रीती आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें