फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: नुजूल भूमि पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, अवैध निर्माण किए ध्वस्त

Sat, 18 Jul 2026 11:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो 51 - पटियाली के गांव नुजूल की भूमि से कब्ज़ा हटाती जेसीबी मशीन। स्रोत : संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
पटियाली। सरकारी जमीनों को अवैध कब्जों से मुक्त कराने के अभियान के तहत पटियाली तहसील प्रशासन ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की। तहसील परिसर स्थित हजरत अमीर खुसरो पुस्तकालय के पीछे नुजूल भूमि पर किए गए अवैध कब्जों को ध्वस्त कर दिया गया।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर उपजिलाधिकारी आतीश कुमार सिंह और तहसीलदार राम नयन सिंह पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। प्रशासनिक टीम ने कार्रवाई से पहले कब्जाधारकों को चेतावनी दी और अवैध निर्माण हटाने के निर्देश दिए। इसके बाद जेसीबी की मदद से नुजूल भूमि पर किए गए निर्माणों को गिरा दिया गया। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात रहा। प्रशासन की कार्रवाई से आसपास के क्षेत्र में हलचल रही।
उपजिलाधिकारी आतीश कुमार सिंह ने बताया कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नुजूल समेत अन्य सरकारी जमीनों को कब्जामुक्त कराने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें