फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: एडीजी ने फोर्स संग किया पैदल मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

विज्ञापन
फोटो- 62मां चामुंडा देवी मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था जायजा लेते एडीजी आगरा जोन एसके 
विज्ञापन
कासगंज। शारदीय नवरात्रि के पहले दिन अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) आगरा जोन एसके भगत ने जनपद का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह और अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था और तैयारियों की गहन समीक्षा की।
विज्ञापन

समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों ने बैरियर, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, रूट डायवर्जन, पार्किंग व्यवस्था और सेक्टर/जोनवार पुलिस ड्यूटी विभाजन पर चर्चा की।
इसके बाद एडीजी ने देर शाम सर्कुलर रोड स्थित मां चामुंडा देवी मंदिर परिसर की सुरक्षा और आवागमन व्यवस्था का निरीक्षण किया। इसके बाद शहर के मुख्य बाजारों, प्रमुख देवी मंदिरों और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की। स्थानीय व्यापारियों, श्रद्धालुओं और आम नागरिकों से संवाद कियो।
विज्ञापन

निर्देश दिए कि मुख्य मंदिरों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर महिला पुलिसकर्मियों की विशेष तैनाती की जाए। सभी संवेदनशील स्थलों पर सादे वस्त्रों में पुलिस बल और एंटी रोमियो टीमों को पूरी तरह सक्रिय रखा जाए। एडीजी ने बताया कि शारदीय नवरात्र के साथ त्योहारी सीजन शुरू हो गया है। जिले का भ्रमण कर प्रमुख मंदिरों और भीड़भाड़ वाले बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें