फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: अवैध खनन व बिना रॉयल्टी के चल रहे ईंट भट्टों पर कार्रवाई, मडमिक्सर सीज

Wed, 27 May 2026 12:02 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो 22 - सहावर थाने में खड़ी जब्त की गईं ट्रैक्टर ट्रॉली। स्रोत पुलिस मीडिया
विज्ञापन
कासगंज। जिले में अवैध खनन और बिना रॉयल्टी के चल रहे ईंट भट्टों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन का अभियान जारी है। जिलाधिकारी प्रणय सिंह के निर्देश पर राजस्व और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने पटियाली और सहावर क्षेत्र में सघन चेकिंग व छापेमारी की। इस कार्रवाई के दौरान अवैध परिवहन और खनन में संलिप्त कुल 11 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त किया गया है।
विज्ञापन


तहसील सहावर के अंतर्गत मैसर्स शेरावाली ईंटभट्टा खुदाताल और मैसर्स जय अंबे ईंटभट्टा खलीगपुर सतरोई बिना रॉयल्टी जमा किए संचालित हो रहे थे। टीम ने कार्रवाई करते हुए इन भट्टों के मडमिक्सर को थाना सहावर में सीज करा दिया। इसके अलावा, क्षेत्र में अवैध रूप से मिट्टी-बालू का परिवहन करते पाए जाने पर 2 ट्रैक्टर चंडोस चौकी, 6 ट्रैक्टर सहावर थाना और 3 ट्रैक्टर अमांपुर थाना परिसर में सीज कर खड़े कराए गए हैं। जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने कहा कि जिले में किसी भी स्तर पर अवैध खनन को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें