फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: नवविवाहिता की मौत के मामले में आरोपी पति गिरफ्तार

विज्ञापन
फोटो25कासगंज पुलिस की हिरासत में आरोपी पति सौरभ सैनी। स्रोत: पुलिस मीडिया सेल
विज्ञापन
कासगंज। श्रीगणेश कॉलोनी में रविवार को नवविवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने सोमवार को आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। मृतका के पिता की तहरीर पर पति समेत अन्य ससुरालीजन के खिलाफ दहेज हत्या सहित विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन

बरेली जिले के थाना सुभाषनगर क्षेत्र स्थित शांति विहार निवासी वेदप्रकाश ने अपनी बेटी सलोनी (23) का विवाह 13 फरवरी 2026 को कासगंज की श्रीगणेश कॉलोनी निवासी सौरभ सैनी पुत्र हृदेश सैनी के साथ किया था। आरोप है कि विवाह के कुछ समय बाद से ही पति और उसके परिजन दहेज की मांग के लिए सलोनी का लगातार मानसिक उत्पीड़न कर रहे थे।
बीते 11 जुलाई को सलोनी की विषाक्त पदार्थ के सेवन कर लिया था जिससे उसकी माैत हो गई थी। घटना की सूचना मिलने पर मायका पक्ष कासगंज पहुंचा। मृतका के पिता ने आरोप लगाया कि दहेज की मांग पूरी न होने पर उनकी बेटी की हत्या कर दी गई।
विज्ञापन

उनकी तहरीर पर पुलिस ने दहेज हत्या समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली थी। सदर क्षेत्राधिकारी आंचल चौहान ने बताया कि महिला की मौत के मामले में सोमवार को आरोपी पति सौरभ सैनी को गिरफ्तार कर लिया गया है। नामजद अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें