फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: बरात देख रहे युवक पर तलवार व लाठी डंडों से किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सदर कोतवाली के गांव बांकनेर में बरात देख रहे युवक की मारपीट कर दी। मामले में उसकी मां ने 9 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव बांकनेर निवासी ओमवती की ओर से दर्ज कराई प्राथमिकी के अनुसार उनका बेटा सचिन 8 फरवरी की रात 9 बजे गांव में आई बरात को देख रहा था। उनका आरोप है कि बिना किसी कारण बरातियों व गांव के गजेंद्र, बलबंत, पवन व 6-7 अन्य लोगों ने सचिन पर तलवार व लाठी डंडों से हमला कर दिया। हमले में उसके सिर में चोटें आई हैं। वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। विवाद के बाद मौके पर भगदड़ मच गई। घटना की जानकारी मिलने पर उसकी ओमवती व उसके परिजन मौके पर पहुंच गए। घटना की सूचना किसी ने फोन कर पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल युवक का चिकित्सीय परीक्षण कराया है। मामले में ओमवती ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। सदर सीओ आंचल चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें