फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: बोर्ड परीक्षा के प्रवेश पत्र आए, वितरण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षाओं के प्रवेश पत्र जिले को उपलब्ध करा दिए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से विद्यालयों को उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू हो गई ताकि परीक्षार्थी समय पर प्रवेश पत्र प्राप्त कर लें।
विज्ञापन

जिले के 64 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जाएगी। हाईस्कूल परीक्षा में 21,717 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं, जबकि इंटरमीडिएट परीक्षा में 18,645 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा 18 फरवरी से शुरू होगी। बोर्ड परीक्षा की तैयारियों को तेजी से अंतिम रूप दिया जा रहा है। उत्तर पुस्तिकाएं विद्यालयों को पहुंचाई जा चुकी है। प्रश्नपत्र भी प्राप्त हो चुके हैं। इसके अलावा अन्य तैयारियों को भी विभाग अंतिम रूप दे चुका है, ताकि परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की दिक्कत न हो। नकल रोकने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
जिला विद्यालय निरीक्षक जगदीश प्रसाद शुक्ला ने कहा कि विद्यालय समय से प्रवेश प्राप्त कार्यालय से प्राप्त कर बच्चों करे समय से उपलब्ध करा दें। विद्यार्थियों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हाेनी चाहिए। उन्होंने परीक्षार्थियों से भी समय से विद्यालय से प्रवेश पत्र प्राप्त करने और इनको सुरक्षित रखने को कहा है कि ताकि परीक्षा में शामिल होते समय किसी प्रकार की समस्या न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें