फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: जमीन के विवाद में युवक की कुल्हाड़ी से प्रहार कर हत्या

विज्ञापन
फोटो08मृतक युवक विपिन का फाइल फोटो। - फोटो : लंदन में अमल क्लूनी महिला सश​क्तिकरण पुरस्कार से सम्मानित हुईं रिसिया की नैना।
विज्ञापन
कासगंज। सिकंदरपुर वैश्य के गांव नगला ढक में सोमवार को जमीन के बंटवारे के विवाद में युवक की कुल्हाड़ी के प्रहार से हत्या कर दी गई। इस दौरान मृतक के परिवार की महिलाओं सहित चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पांच आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

गांव नगला ढक निवासी पिंकू (40) ने बताया कि उसके तहेरे भाई ग्यादीन के परिवार के सदस्यों से जमीन का विवाद चल रहा था। आरोप है कि इस बात पर सोमवार को मुरारी, दुरबीन उर्फ मौलवी और ग्यादीन से कहासुनी हो गई।
इसके बाद कुलदीप और प्रवेश के साथ बड़े भाई अवधेश (45) को खेत पर घेर लिया। आरोपियों ने डंडों से मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। जानकारी मिलने पर पिंकू उसका छोटा भाई विपिन (30), उसकी पत्नी नन्नी देवी और पिंकू की पत्नी मौके पर पहुंच गए। सभी ने उन्हें भी पीटा।
विज्ञापन

आरोप है कि दुरवीन ने कुल्हाड़ी से विपिन के सिर पर प्रहार कर दिया। हमले में सभी लोग घायल हो गए। घटना की सूचना किसी ने फोन कर पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस गांव में पहुंच गई।
परिजन ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां विपिन और अवधेश की हालत को गंभीर देखते हुए उन्हें डॉक्टर ने अलीगढ़ रेफर कर दिया। अलीगढ़ पहुंचने पर विपिन की मौत हो गई।
इसके बाद परिजन उसका शव लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। उसकी मौत की सूचना पुलिस को दी गई। मामले में विपिन की पत्नी नन्नी देवी ने आरोपी मुरारी, दुरबीन, कुलदीप, ग्यादीन और प्रवेश को नामजद करते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
पटियाली सीओ अमित कुमार ने बताया कि जमीन के विवाद में दो पक्षों में हुई मारपीट के दौरान एक युवक की मौत हुई है। तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

-
छह बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
कासगंज। मृतक युवक के भाई पिंकू ने बताया कि विपिन कृषि कार्य कर परिवार का पालन पोषण करता था। उसके छह बच्चे हैं। चार बेटियाें में बसु (7),शशि (6), तनु (5),रिचा (3) और दो बेटों में विनय (4) और आशु (1) का है। उसकी मौत के बाद छह बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। उसकी मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

तीन साल पहले भी हुआ था विवाद
नगला ढक में पिंकू व उसके तहेरे भाइयों के बीच जमीन के बंटवारे को लेकर तीन साल पहले भी विवाद हो गया था। इस दौरान गांव के लोगों ने समझाकर मामला शांत करा दिया। इसके बाद दोबारा से सोमवार को दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ और युवक विपिन की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें