फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: सड़क किनारे घायल मिले युवक की उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र में नगला चीटा गांव के पास मंगलवार को एक युवक सड़क किनारे लहूलुहान हालत में मिला। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल को जिला अस्पताल भेजा। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

नगला चीटा गांव के पास से गुजर रहे राहगीरों ने मंगलवार सुबह एक युवक को घायल अवस्था में सड़क किनारे पड़े देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी। युवक के शरीर पर चोटों के कई निशान थे। खून बह रहा था।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में उपचार के दौरान घायल युवक ने अपना नाम राकेश बताया। इसके अलावा पता और अन्य जानकारी देने से पहले उसकी माैत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, सड़क हादसे में युवक की मौत होने की आशंका है। कोतवाली प्रभारी प्रवेश राणा ने बताया कि युवक घायल अवस्था में नगला चीटा के पास मिला था। वह सिर्फ अपना नाम बता पाया है। उसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से उसकी पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें