फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: युवक ने फंदा लगाकर की जान देने की कोशिश, ग्रामीणों ने बचाया

विज्ञापन
फोटो37सिढ़पुरा स्वास्थ्य केंद्र पर युवक का उपचार करते डॉक्टर ।संवाद
विज्ञापन
कासगंज/सिढ़पुरा। थाना क्षेत्र के गांव किलौनी में बृहस्पतिवार सुबह पारिवारिक कलह और पत्नी के जाने से आहत एक युवक ने फंदा लगाकर जान देने का प्रयास किया। वक्त रहते पड़ोसियों की नजर पड़ गई और ग्रामीणों व पुलिस की तत्परता से उसकी जान बचा ली गई।
विज्ञापन

गांव किलौनी निवासी रिंकू पुत्र रामपाल दिल्ली के नांगलोई, प्रेम नगर गली नंबर 4 में परिवार के साथ रहता है और करीब 15 दिन पहले ही गांव आया था। युवक ने बताया कि दो दिन पूर्व उसकी पत्नी पूजा दवा लेने के बहाने अपने दोनों बच्चों आयुष और रौनक को साथ लेकर घर से गई थी।
काफी तलाशने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा और फोन भी बंद आ रहा था। इसी तनाव के चलते उसने घर में रस्सी का फंदा बनाकर आत्महत्या का प्रयास किया। इसके बाद ग्रामीण कुलदीप राठौर ने पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर सूचना दी।
विज्ञापन

आनन-फानन में ग्रामीण युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिढ़पुरा ले गए, जहां चिकित्सक डॉ. अजय राघव ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

वर्जन :
फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास करने वाले युवक को परिजन ने अस्पताल में भर्ती कराया था। उसकी हालत में सुधार है। उपचार जारी है। -डॉ. वीर बहादुर, जिला अस्पताल कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें