कासगंज। एटा मार्ग पर ट्रैक्टर ने बुधवार को बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार युवक -युवती घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया।
थाना मिरहची के गांव जिनेरा निवासी जितेंद्र पुत्र शिवप्रसाद मौर्य बुधवार को बाइक पर सवार होकर अपने गांव जा रहे थे। इसी दौरान एटा मार्ग पर मोड़ पर सामने से तेज गति से टैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने बाद जितेंद्र व एक युवती घायल हो गई। घटना की सूचना किसी ने फोन कर पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। ट्रैक्टर चालक घटना के बाद मौके से भाग गया।