फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: भिदोनी गांव से किरामई तक बनेगी सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। ग्रामीण क्षेत्र में आवागमन की सुविधा बेहतर बनाने के लिए भिदोनी गांव से किरामई तक सड़क का निर्माण कराया जाएगा। जिला पंचायत की ओर से इस कार्य पर 23 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। सड़क बनने से आसपास के गांवों के लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

गांव भिदौनी में माता मंदिर से किरामई की ओर जाने वाली सड़क काफी समय से जर्जर है। सड़क में गिट्टियां निकल जाने से जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं। ग्रामीण राधेश्याम ने बताया कि सड़क निर्माण होने से ग्रामीणों को मुख्य मार्ग तक पहुंचने में आसानी होगी।
जर्जर सड़क हो जाने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। क्षेत्र के लोगाें की मांग पर जिला पंचायत की ओर से 23 लाख रुपये की लागत से प्रस्तावित इस कार्य को पूरा कराने की तैयारी है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद क्षेत्र के लोगों को आवागमन के लिए बेहतर मार्ग उपलब्ध हो सकेगा।
विज्ञापन

वर्जन :
-गांव भिदौनी से किरामई तक सड़क के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया की जा रही है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू होगा। - उपेंद्र कुमार, अपर मुख्य अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें