फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: आठ दिन से टूटी पाइपलाइन, अमांपुर रोड पर जलभराव से परेशानी

विज्ञापन
अमांपुर रोड पर पाइपलाइन टूटने से सड़क पर भरे पानी से होकर गुजरते वाहन। स्त्रोत : ​शिकायतकर्ता
विज्ञापन
कासगंज। अमांपुर रोड पर पाइपलाइन टूटने से आठ दिनों से सड़क पर पानी बह रहा है। इससे सड़क पर जलभराव हो गया है। ऐसे में लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बाद भी नगर पालिका की ओर से पाइपलाइन की मरम्मत नहीं कराई गई है।
विज्ञापन

स्कूल संचालक डॉ. मनोज शर्मा ने बताया कि आठ दिन पहले अमांपुर रोड पर पानी की पाइपलाइन टूट गई थी। इसके बाद से लगातार पानी सड़क पर बह रहा है। इससे सड़क पर पानी भर गया है। इससे दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को इस रास्ते से निकलने में परेशानी हो रही है। उन्होंने बताया कि पाइपलाइन टूटने की शिकायत कई बार नगर पालिका में की जा चुकी है, लेकिन अब तक मरम्मत नहीं कराई गई। लोगों ने जल्द पाइपलाइन ठीक कराकर सड़क पर भरे पानी की निकासी कराने की मांग की है।

वर्जन
- अमांपुर रोड क्षेत्र में पाइप लाइन टूटने की शिकायत लोगों से प्राप्त हुई है। कर्मियों को मौके पर भेजकर टूटी पाइपलाइन को ठीक कराया जाएगा। - विवेक त्रिपाठी, ईओ नगर पालिका परिषद कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें