फोटो14कासगंज में भाजपा जिला कार्यालय में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती संस्मरण कार्यक्रम मे
कासगंज। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती संस्मरण पक्ष के अंतर्गत बुधवार को सर्कुलर रोड स्थित एक होटल में आयोजित भाजपा जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में संगठनात्मक मजबूती और उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्रभक्ति, त्याग और अखंड भारत के संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से उनके आदर्शों को अपनाते हुए संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने कहा कि संस्मरण पक्ष केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि डॉ. मुखर्जी के विचारों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का अभियान है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सभी कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। वरिष्ठ भाजपा नेता गौरीशंकर शर्मा ने कहा कि डॉ. मुखर्जी का जीवन प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणास्रोत है, जिनके आदर्शों पर चलकर राष्ट्र निर्माण को नई दिशा दी जा सकती है। जिला प्रभारी पूनम बजाज, सदर विधायक देवेंद्र राजपूत, अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा ने भी अपने विचार रखे। सम्मेलन का संचालन जिला उपाध्यक्ष रामनिवास राजपूत ने किया। इस दौरान राज्य महिला आयोग सदस्य रेनू गौड़, अनिल पुंडीर, डॉ. बीडी राना, महेंद्र राना, रमेश साहू, नवल कुलश्रेष्ठ, महेंद्र बघेल, डॉ. योगेंद्र चौहान, कृष्णकांत वशिष्ठ, अनुरोध प्रताप, आकाश दीप रानू, संजय सोलंकी, विजय लक्ष्मी, जिला मीडिया प्रभारी डॉ. मनोज शर्मा आदि मौजूद रहे।