फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: सोमवती अमावस्या पर लगाई आस्था की डुबकी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोरोंजी। कार्तिक मास की सोमवती अमावस्या पर तीर्थनगरी में हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर पुण्य लाभ कमाया। राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और दिल्ली सहित विभिन्न प्रांतों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने सोमवार ब्रह्ममुहूर्त से ही हरि की पौड़ी और लहरा घाट पर स्नान शुरू कर दिया। गंगा घाटों पर हर-हर गंगे के जयकारे गूंजते रहे। हालांकि दिवाली के कारण इस बार स्नान के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या अपेक्षाकृत कम रही।
विज्ञापन

गंगा स्नान से पहले कई श्रद्धालुओं ने मुंडन संस्कार कराया और तीर्थ पुरोहितों से पूर्वजों की आत्मशांति के लिए पूजन-अनुष्ठान कराया। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने तीर्थ पुरोहितों को दान-दक्षिणा दी और हरि की पौड़ी की परिक्रमा की। इस दौरान हरिनाम संकीर्तन करते हुए श्रद्धालुओं ने परिक्रमा मार्ग में बैठे जरूरतमंदों को वस्त्र और अनाज दान किया।
श्रद्धालुओं ने क्षेत्राधीश वराह मंदिर पहुंचकर भगवान वराह के दर्शन किए और प्रसाद चढ़ाकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। कई श्रद्धालुओं ने मां गंगा का दुग्धाभिषेक कर पैरावनी की। इसके अलावा बालाजी दरबार, रघुनाथजी, सोमेश्वर दरबार, सिद्ध हनुमान, द्वारिकाधीश, मानस मंदिर, शनि मंदिर, सिद्ध विनायक, राधा-कृष्ण, गंगा माता और पंच महाशक्ति मंदिर में भी दर्शन-पूजन किया।
विज्ञापन

गंगा किनारे लगे मेले में श्रद्धालुओं ने गंगाजली, प्रसाद, देवी-देवताओं की तस्वीरों और घरेलू उपयोग की वस्तुओं की खरीदारी की। वहीं योगमार्ग स्थित महेश दयानंद सोहम आश्रम, प्रेमी बाबा आश्रम, भक्त आश्रम और अमृतानंद आश्रम सहित विभिन्न आश्रमों में भी श्रद्धालु पहुंचे। यहां संतों के लिए अन्न क्षेत्र का आयोजन किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें