फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: बज्म-ए-शरार के मुशायरे में गूंजे बेहतरीन कलाम

विज्ञापन
फोटो04अदबी संस्था बज्म-ए-शरार की ओर से दुर्गा कॉलोनी स्थित हाजी डॉ. मोहम्मद मियां के आवास पर
विज्ञापन
कासगंज। शेरो-शायरी की महफिल में जब कलाम गूंजे, तो हर तरफ वाह-वाह और दाद की गूंज सुनाई दी। अवसर था अदबी संस्था ''बज्म-ए-शरार'' की ओर से दुर्गा कॉलोनी स्थित हाजी डॉ. मोहम्मद मियां के आवास पर आयोजित मुशायरे का।
विज्ञापन

रविवार रात 8 बजे शुरू हुआ यह अदबी सफर सुबह 4 बजे तक चला जिसमें शायरों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को देर रात तक बांधे रखा। कार्यक्रम की अध्यक्षता नसीम अहमद शेरवानी नगरिया ने की जबकि बहजोई के बीडीओ मुनव्वर खान मुख्य अतिथि रहे।
संचालन अब्दुल कदीर जिया और मोहम्मद यासीन आतिश ने संयुक्त रूप से किया। मुशायरे में शायर लारैब एटवी ने पढ़ा ''ताज-ओ-दस्तार तो गफलत में गंवा बैठे हो, कम से कम जिस्म पे एहराम तो रहने देते''।
विज्ञापन

अब्दुल कदीर जिया कासगंजवी ने सुनाया तेरे आगे सर झुकाऊं हरगिज नहीं गवारा, तू किसी और का होगा, मेरा खुदा नहीं। इनके अलावा डॉ. मोहम्मद मियां उज्यांवी, तौसीफ अहमद तौसीफ, हसनैन शाद बिलरामी और अब्दुल सलाम नियाजी ने भी अपने कलाम पेश किए। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों, शायरों और श्रोताओं का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें