फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: गाजे-बाजे के साथ निकली श्रीराम की भव्य शोभायात्रा

विज्ञापन
फोटो 47 - कस्बा अमांपुर में निकाली गई राजगद्दी शोभा यात्रा में शमिल रावण की झांकी। स्रोत : संवा
विज्ञापन
कासगंज/अमांपुर। कस्बा में श्रीरामलीला महोत्सव के तहत एकादशी पर श्रीरामलीला कमेटी की ओर से प्रभु श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। बैंड-बाजों, आकर्षक झांकियों और गगनभेदी जयकारों के बीच निकली शोभायात्रा का कस्बा में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया और आरती उतारकर प्रभु श्रीराम के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।
विज्ञापन

शोभायात्रा का शुभारंभ श्रीरामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण और हनुमान जी के स्वरूपों की पूजा-अर्चना एवं आरती के साथ किया। शोभायात्रा में भगवान गणेश, रामदरबार और राधा-कृष्ण सहित विभिन्न देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियां शामिल रहीं, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बनीं। बाल स्वरूप में सजे रामदरबार पर श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा की और आरती उतारी। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु बैंड-बाजों की धुन पर झूमते हुए जय श्रीराम के जयकारे लगाते चल रहे थे। श्रीराम और रावण के रोड शो ने भी लोगों का मन मोह लिया।
शोभायात्रा अग्रवाल धर्मशाला से प्रारंभ होकर बारहद्वारी, सराफा बाजार, एटा रोड, सहावर रोड, ददवारा, इंद्रानगर और शास्त्री नगर होते हुए कॉलेज रोड स्थित रामलीला मैदान पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसडीएम सहावर हर्षिता देवड़ा, सीओ सहावर दुर्गेश कुमार मिश्र, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विकास सक्सेना पुलिस बल के साथ तैनात रहे। इस मौके पर शीलेन्द्र सोलंकी, सजीव माहेश्वरी, रुद्रप्रताप सिंह, विजयप्रकाश गुप्ता, कमल गुप्ता, बंटी सोलंकी, पुष्पेंद्र वर्मा, बंटी गुप्ता, हिदेश, आकाश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

फोटो 47 - कस्बा अमांपुर में निकाली गई राजगद्दी शोभा यात्रा में शमिल रावण की झांकी। स्रोत : संवा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें