फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता से मिलता-जुलता चेहरा बना चर्चा का विषय

विज्ञापन
फोटो 16 - हनुमान अंश के अभिनेता शोभिनव सत्याजी मिलता-जुलता गंजडुंडवारा के ​शिक्षक शिवराम सिंह क
विज्ञापन
गंजडुंडवारा(कासगंज)। कहते हैं कि दुनिया में एक जैसे चेहरे वाले कई लोग हो सकते हैं, लेकिन जब किसी आम व्यक्ति का चेहरा फिल्मी अभिनेता से हूबहू मिलता हो तो चर्चा होना लाजिमी है। ऐसा ही नजारा इन दिनों कस्बे में देखने को मिल रहा है। यहां एक शिक्षक अपनी शक्ल-सूरत के लिए सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहे हैं।
विज्ञापन

कस्बा के नाथूराम सुशीला देवी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के अध्यापक शिवराम सिंह इन दिनों लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हैं। उनका चेहरा बाबा नीम करौली की पटकथा पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता शोभिनव सत्याजी से काफी मिलता-जुलता है। यही वजह है कि उन्हें देखकर लोग कुछ पल के लिए हैरान रह जाते हैं। कई लोग तो उनके चेहरे की समानता देखकर अभिनेता समझने की भूल भी कर बैठते हैं। उनके साथ सेल्फी लेने वालों की भीड़ जुट रही है। वहीं, उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से साझा की जा रही हैं। एक शिक्षक का फिल्मी अभिनेता से मिलता-जुलता चेहरा अब कस्बे में चर्चा का विषय बन रहा है। शिवराम सिंह की यह खास पहचान उन्हें लोगों के बीच अलग लोकप्रियता दिला रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें