फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: फसल और पेड़ बेचकर सरकारी खजाने में जमा नहीं किए 90 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सदर विकास खंड की ग्राम पंचायत भैंसोरा बुजुर्ग के ग्राम प्रधान पर 90 हजार रुपये के सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप है। मामले में तहसीलदार कासगंज ने खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) को पत्र भेजकर कार्रवाई करने और एक सप्ताह में आख्या देने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण कुंवरपाल का आरोप है कि ग्राम पंचायत की भूमि पर खड़ी गेहूं और सरसों की फसल की नीलामी 11 फरवरी 2023 को कराई गई थी। फसल की बिक्री से प्राप्त धनराशि तहसील के नायब नाजिर कार्यालय के माध्यम से राजकीय कोष में जमा कराई जानी थी। आरोप है कि ग्राम प्रधान संत कुमार ने यह धनराशि सरकारी खाते में जमा नहीं कराई।
इसी भूमि पर खड़े 20 वर्ष पुराने पांच पेड़ों को भी 13 जून 2024 को काटकर बेच दिया गया था। ग्रामीणों की सूचना पर लेखपाल ने ग्राम प्रधान से संपर्क किया, लेकिन पेड़ों की बिक्री से प्राप्त रकम भी सरकारी खाते में जमा नहीं कराए जाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

सदर तहसीलदार ने पूर्व में जारी नोटिस और राजस्व निरीक्षक की आख्या का हवाला देते हुए ग्राम सभा के संसाधनों का निजी हित में उपयोग किए जाने का उल्लेख किया है। वहीं, 20 फरवरी 2026 को ग्रामीण कुंवरपाल सिंह ने शिकायती पत्र देकर 90 हजार रुपये के सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप लगाया ।
तहसीलदार ने बीडीओ को निर्देश दिए हैं कि ग्राम प्रधान से यह धनराशि राजकीय कोष में जमा कराई जाए और उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक सप्ताह के भीतर आख्या प्रस्तुत की जाए।

वर्जन :
- ग्राम पंचायत भैंसोरा बुजुर्ग के ग्राम प्रधान से 90 हजार रुपये के सरकारी धन काे खाते में जमा कराने के लिए पत्र भेजा गया है। बेचे गए पेड़ों की धनराशि व ग्राम पंचायत की भूमि पर खड़ी गेहूं और सरसों की फसल की नीलामी से मिली राशि जमा कराने के लिए कार्रवाई की जा रही है । - बलवंत उपाध्याय, सदर तहसीलदार कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें