कासगंज। लायंस क्लब गोल्ड ने प्रभुपार्क के समीप निशुल्क हृदय रोग जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में शारदा केयर नोएडा के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. विवेक टंडन ने कुल 75 मरीजों की निशुल्क जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया।
शिविर के दौरान उपस्थित मरीजों को हृदय रोगों से बचाव, स्वस्थ जीवनशैली, समय पर जांच एवं उपचार के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। क्लब की ओर से चिकित्सकों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान डॉ. नरेश गुप्ता, डॉ. आशीष गुप्ता, क्लब के अध्यक्ष मनोज सिंघल, सचिव पंकज अग्रवाल, अखिलेश अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजक अंकिश अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, मनीष अग्रवाल आदि मौजूद रहे।