फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: 33 केवी विद्युत लाइन होगी शिफ्ट, आज ठप रहेगी आपूर्ति

Mon, 04 May 2026 12:05 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। भीषण गर्मी के बीच विद्युत लाइनों की शिफ्टिंग और विद्युत उपकरणों के मेंटीनेंस का कार्य विद्युत उपभोक्ताओं के लिए भारी पड़ रहा है। गर्मी के बीच कार्यों के चलते विद्युत आपूर्ति बाधित हो रही है। तीन दिन पूर्व प्रभुपार्क फीडर की आपूर्ति ठप रही थी।
विज्ञापन


विद्युत निगम के उपखंड अधिकारी देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अमर सिंह निवासी जखारुद्रपुर के खेत में आ रही 33/11 केवी विद्युत लाइन को जमा योजना के अंतर्गत आज सोमवार को शिफ्ट किया जाएगा। जिसके कारण पूर्वाह्न 11 बजे से शाम 4 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने बताया कि विद्युत उपकेंद्र बिलराम, विद्युत उपकेंद्र नगला पीपल, विद्युत उपकेंद्र नगला पट्टी एवं विद्युत उपकेंद्र प्रभुपार्क के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों की आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें