फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: भगवान वराह का किया अभिषेक, गूंज जयकारे

Mon, 04 May 2026 12:05 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो01सोरोंजी में भगवान वराह का अ​​भिषेक करते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
सोरोंजी। तीर्थनगरी के क्षेत्राधीश वराह मंदिर में भगवान वराह की अभिषेक पूजा रविवार को हुई। मंदिर परिसर जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन


सुबह भगवान वराह की मंगला आरती के बाद भगवान का गंगाजल, दूध, दही, घृत, शहद से पंचाभिषेक किया गया। आचार्य पंडित नरेश त्रिगुणायत ने मंत्र उच्चार करते हुए अभिषेक कराया। अभिषेक के बाद भगवान का नूतन वस्त्र अलंकार से भव्य शृंगार किया गया। भगवान को मेवा मिष्ठान का भोग लगाया गया। भगवान वराह की महा आरती उतारी गई। शाम के समय भजन कीर्तन किया गया। इस दौरान अमित गोस्वामी, सुनील माहेश्वरी, विजय दुबे, जीतू साहू आदि मौजूद रहे।



धूमधाम से निकली भगवान परशुराम की शोभायात्रा

गंजडुंडवारा। कस्बे में रविवार को भगवान परशुराम की शोभायात्रा बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ निकाली गई। जगह-जगह यात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया और आरती उतारी गई। परशुराम भगवान की जय-जयकार से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले रेलवे रोड स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर परिसर में भगवान परशुराम के चित्र के समक्ष दिनेश वशिष्ठ, रामेश्वर बोहरे और गौरीशंकर शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित किया। इसके बाद ब्राह्मण सभा समिति के अध्यक्ष सुमित द्विवेदी, महामंत्री अमित दीक्षित तथा शोभायात्रा संयोजक आकाश तिवारी ने भगवान परशुराम की झांकी पर पुष्पमाला अर्पित कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। शोभायात्रा में काली अखाड़े के कलाकारों ने करतब दिखाए। बैंड-बाजों के साथ कई आकर्षक झांकियों का भी प्रदर्शन किया गया। शोभायात्रा रेलवे रोड, हनुमानगढ़ी चौराहा, सुदामापुरी रोड, सब्जी मंडी, टीन बाजार, राजाराम चौराहा और सर्राफा बाजार होते हुए पुनः दुर्गा मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। इस मौके पर धरनीष गौतम, धैर्य गौतम, दीपक मिश्रा, शिव उपाध्याय, विप्पू, कौशलेंद्र मिश्रा, अतुल शर्मा, आशू शर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। यात्रा के दौरान श्रीरामलीला कमेटी के अध्यक्ष के प्रतिष्ठान पर श्रद्धालुओं को मीठे शर्बत का वितरण भी किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें