फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: दिवाली पर 2037 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा की कमान

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले में दिवाली पर शांति, सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस-प्रशासन ने व्यापक खाका तैयार किया है। त्योहारी सीजन में बाजारों में उमड़ने वाली भारी भीड़ और सुरक्षा की चुनौतियों से निपटने के लिए जिले में कुल 2,037 पुलिसकर्मी सुरक्षा का जिम्मा संभालेंगे। इसके लिए पूरे जिले को छह जोन और 25 सेक्टर में विभाजित किया गया है।
विज्ञापन

प्रमुख बाजारों, चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिसकर्मी लगातार गश्त करेंगे। पटाखा बिक्री स्थलों और भीड़भाड़ वाले संवेदनशील इलाकों में विशेष रूप से ड्रोन कैमरों से निगरानी रखी जाएगी।
इसके अलावा, बाजारों में बैरिकेडिंग कर पुलिस बल तैनात किया गया है और पुलिस रिस्पांस व्हीकल (पीआरवी) पूरी तरह सक्रिय रहेंगी। संपूर्ण सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह के नेतृत्व में एएसपी आलोक सिंह और चार क्षेत्राधिकारी करेंगे।
विज्ञापन


अग्निशमन और यातायात के कड़े इंतजाम
दमकल वाहन : आग की किसी भी संभावित दुर्घटना से निपटने के लिए जिले में सात दमकल वाहन तैनात किए गए हैं जिनकी तैनाती 10 से 12 किलोमीटर के अंतराल पर की जाएगी ताकि आपात स्थिति में तुरंत मदद मिल सके।
यातायात व्यवस्था : शहर के 19 प्रमुख पाॅइंट्स पर यातायात पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है जो जाम से मुक्ति दिलाने और आवागमन को सुचारु रखने का काम करेंगे।

वर्जन
पर्व पर सुरक्षा के मद्देनजर जिले को छह जोन और 25 सेक्टर में बांटा गया है। बाजारों व पटाखा स्थलों पर ड्रोन से निगरानी होगी और अग्निशमन व यातायात के पुख्ता इंतजाम कर लिए गए हैं। -आलोक सिंह, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें