फोटो41श्रीगणेश इंटर कॉलेज में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में परीक्षण करते स्वास्थ्य कर्मी ।स्र
कासगंज। श्री गणेश इंटर कॉलेज निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कक्षा 9 से 12 तक के 200 से अधिक छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
शुभारंभ प्रधानाचार्य हरि प्रकाश नारायण दुबे, जिला समन्वयक विज्ञान क्लब डॉ. जयंत गुप्ता, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. संदीप गुप्ता एवं डॉ. महेंद्र सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. संदीप गुप्ता, एमडी फिजिशियन एवं डॉ. महेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों के स्वास्थ्य परीक्षण किया। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविर युवाओं को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रखने में मदद करते हैं। शिविर में विद्यार्थियों के रक्तचाप, ऑक्सीजन लेवल, हृदय की धड़कन, हेपेटाइटिस बी, शुगर अन्य बीमारियों का परीक्षण किया गया। वहीं डॉ. महेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों के नेत्र परीक्षण किया। इस दौरान डीके सिंह, राजकुमार बघेल, विमल कुमार पाल, मनोज कुमार, रश्मि गौतम, संजय कश्यप, तारकेश्वर तिवारी आदि मौजूद रहे।