फोटो36स्पोर्ट्स स्टेडियम में कुश्ती के लिए ट्रायल देते पहलवान। स्रोत:विभाग
कासगंज। प्रदेश स्तरीय फ्री स्टाइल समन्वय सीनियर पुरुष फ्री स्टाइल व ग्रीको रोम प्रतियोगिता की तैयारियां शुरू हो गई हैं। जिला स्तरीय ट्रायल में हिस्सा लेकर अपना कौशल साबित करने वाले 18 खिलाड़ियों का चयन मंडल के लिए किया गया है। ये खिलाड़ी शनिवार को मंडलीय ट्रायल में हिस्सा लेंगे।
उप क्रीड़ा अधिकारी हरफूल सिंह ने बताया कि जिला स्तरीय ट्रायल में फ्री स्टाइल में शाने आलम, सनी, लकी, राहुल, शेर सिंह, अतेंद्र, पंकज, बृजेश तथा कौशल का चयन मंडल के लिए किया गया है। ग्रीकाे रोमन में दीपांशु, अगन, सचिन, अभिषेक, पिंकू, अमित, धर्मेंद्र, रावेश, गौरव को मंडल के लिए चयनित किया गया है।
उन्होंने बताया कि चयनित खिलाड़ी 24 जनवरी को सुबह 11 बजे से मंडलीय ट्रायल में अलीगढ़ में हिस्सा लेंगे। मंडलीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा।
चयनित खिलाड़ी 30 जनवरी को मुरादाबाद में आयोजित राज्य स्तरीय फ्री स्टाइल पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। उन्होंने खिलाड़ियों से अपील की है कि वे समय पर ट्रायल में पहुंचें और पूरी तैयारी के साथ हिस्सा लें। प्रतियोगिता का उद्देश्य कुश्ती के क्षेत्र में नई प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना और उन्हें राज्य स्तर पर अवसर प्रदान करना है।