फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: महा सिद्धि योग में मां सरस्वती बरसाएंगी कृपा

Thu, 22 Jan 2026 11:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो09पंडित भरत राम गौड़।संवाद
विज्ञापन
कासगंज। ज्ञान, विद्या और कला की देवी मां सरस्वती को समर्पित वसंत पंचमी पर्व आज मनाया जाएगा। पर्व पर महा सिद्धि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग, शिव योग बन रहे हैं।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य भरतराम गौड़ के अनुसार इस वर्ष वसंत पंचमी के दिन सूर्य, शुक्र, मंगल और बुध का चतुर्ग्रही योग बन रहा है, जो इस दिन के महत्त्व को और बढ़ा रहा है। इसके अलावा दिन में सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग, शिव योग और महा सिद्धि योग भी बन रहे हैं। मान्यता है कि इन योगों में किए गए धार्मिक और शुभ कार्यों का प्रभाव अत्यधिक शुभ होता है। इसी कारण इस दिन विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश, नामकरण और अन्य महत्वपूर्ण कार्य करना बेहद लाभकारी माना जाता है।
हिंदू धर्म में देवी सरस्वती को ज्ञान, विद्या, वाणी, संगीत और कला की देवी माना जाता है। इसी कारण वसंत पंचमी का पर्व मां सरस्वती को समर्पित होता है। इस दिन बच्चों का उपनयन संस्कार किया जाता था और गुरुकुलों में शिक्षा की शुरूआत होती थी। मान्यता है कि इस दिन विद्या और ज्ञान की देवी का प्राकट्य हुआ था।
विज्ञापन

सरस्वती पूजा का शुभ मुहूर्त
शुभ मुहूर्त- सुबह 7:13 बजे से दोपहर 12:33 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12:33 बजे से 12:54 बजे तक
अमृतकाल मुहूर्त: सुबह 9:31 बजे से 11:05 बजे तक

वेसंत पंचमी पूजा विधि
सुबह जल्दी उठें, स्नान करके साफ कपड़े पहने, यदि संभव हो तो पीले रंग के कपड़े पहने। घर के मंदिर या पूजा स्थल को साफ करें और मां सरस्वती की मूर्ति या तस्वीर स्थापित करें। पूजा में पीले फूल, चंदन, हल्दी, अक्षत, धूप, दीप और पीले रंग की मिठाइयां शामिल करें। मां सरस्वती को केसर मिले हुए मीठे चावल, बेसन के लड्डू या हलवा का भोग चढ़ाएं। पूजा के दौरान ॐ ऐं सरस्वत्यै नमः मंत्र कम से कम 108 बार जपें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें