फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: जिले के डेढ़ हजार शिक्षक देंगे शिक्षक पात्रता परीक्षा

Thu, 02 Jul 2026 11:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। सरकार ने साल 2011 से पहले भर्ती हुए शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को अनिवार्य किया है। इसको लेकर जिले के करीब 1,500 शिक्षक भी इस परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। जिले के शिक्षकों के परीक्षा केंद्र आगरा और अलीगढ़ में रखे गए हैं, जहां शिक्षक पहुंचने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में वर्ष 2011 से पहले भर्ती हुए करीब 1,500 से अधिक शिक्षक है जो परिषदीय विद्यालयों में शिक्षण कार्य कर रहे हैं। जिला बेसिक शिक्षा विभाग के अनुसार जिले में वर्ष 2011 से पहले नियुक्त 1500 से अधिक शिक्षक कार्यरत हैं। इन शिक्षकों के परीक्षा केंद्र आगरा और अलीगढ़ में बनाए गए हैं। पुरुष शिक्षकों को आगरा और महिला शिक्षकों के अलीगढ़ में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा में शामिल होने के लिए शिक्षक आवश्यक दस्तावेजों की तैयारी के साथ यात्रा की भी योजना बना रहे हैं। दूरस्थ परीक्षा केंद्र होने के कारण कई शिक्षक परीक्षा से एक दिन पहले ही संबंधित शहरों के लिए रवाना हो चुके हैं। शिक्षकों का कहना है कि वर्षों से शिक्षण कार्य करने के बावजूद अब टीईटी अनिवार्य होने से उन्हें दोबारा परीक्षा देनी पड़ रही है। हालांकि अधिकांश शिक्षकों ने शासन के निर्णय का पालन करते हुए परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी है। वहीं, बेसिक शिक्षा विभाग ने भी शिक्षकों से समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने और सभी आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। टीईटी को शिक्षकों की शैक्षणिक दक्षता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने की महत्वपूर्ण परीक्षा माना जाता है। शासन का उद्देश्य सभी शिक्षकों के लिए समान पात्रता मानक लागू करना है, जिससे विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को और अधिक मजबूत बनाया जा सके।
-

शिक्षण कार्य होगा प्रभाविततीन दिवसीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के दौरान अधिकांश स्कूलों में शिक्षकों की कमी खलेगी। कुछ शिक्षकों को टीईटी की परीक्षा में ड्यूटी लगाई गई है। वहीं जिले के करीब 1,500 शिक्षक अन्य जनपदों में अपनी टीईटी की परीक्षा देने के लिए पहुंचेगे। ऐसे में तीन दिन विद्यालयों में शिक्षकों की कमी खलेगी। वहीं शिक्षण कार्य भी प्रभावित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें