फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: तेरहवीं की दावत खाकर मची अफरातफरी...डाॅक्टर की दुकान पर लग गई भीड़, गांव में पहुंची स्वाथ्य विभाग की टीम

Wed, 04 Jun 2025 12:43 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

लोगों को उल्टी, दस्त, पेट में दर्द की शिकायत होने लगी। इससे गांव में खलबली मच गई। जब इस बात की जानकारी आयोजक को हुई तो उन्होंने बचा हुआ खाना फेंक दिया। 
विज्ञापन
गांव में दवा देती स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज के सिढ़पुरा के गांव जलीलपुर में सोमवार की रात तेरहवीं की दावत खाकर 104 लोग बीमार पड़ गए। ग्रामीणों की उल्टी दस्त के बाद तबीयत बिगड़ने लगी। ग्रामीण गांव के चिकित्सक के पास इलाज को पहुंचे। जानकारी पर मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों की जांच की है। सभी हालत स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन


गांव निवासी सुधीश शाक्य की मां का देहांत हो जाने पर सोमवार को तेरहवीं संस्कार का आयोजन किया गया। इसमें गांव के लोग दावत खाने के लिए आए। दोपहर से ही दावत शुरू हो गई जो देर रात तक चलती रही। दावत खाने के बाद 104 लोगों की हालत बिगड़ गई। 

महिला, पुरुष और बच्चों को उल्टी, दस्त, पेट में दर्द आदि की शिकायत होने लगी। इससे गांव में खलबली मच गई। जब इस बात की जानकारी आयोजक को हुई तो उन्होंने बचा हुआ खाना फिकवा दिया। पीड़ित गांव के ही चिकित्सक के पास पहुंच गए। इससे चिकित्सक की दुकान पर मरीजों की भीड़ लग गई। 
विज्ञापन


ग्रामीणों ने जैसे-तैसे करके रात काटी। ग्राम प्रधान शिव कुमार ने बताया कि गांव में तेरहवीं की दावत खाने के बाद काफी संख्या में लोग बीमार हो गए। रात में गांव के चिकित्सक के माध्यम से सभी का इलाज कराया गया।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें