फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: 10 वर्षीय अनिका ने ताइक्वांडो में लगाई गोल्डन किक

विज्ञापन
फोटो32ताइक्वांडो प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल विजेता अनिका। स्रोत:स्वयं
विज्ञापन
कासगंज। खेल के मैदान में 10 वर्षीय अनिका ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। एटा में आयोजित 11वीं ताइक्वांडो चैंपियनशिप में उसने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। इससे पहले भी वह दो स्वर्ण पदक जीत चुकी है। लगातार तीसरी सफलता से परिवार और स्कूल में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

वह एनआर स्कूल की छात्रा हैं। प्रतियोगिता में एटा और कासगंज जनपद के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। मुकाबले के दौरान अनिका ने आत्मविश्वास और तकनीक का शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ा और स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
पिता गौरव यादव और माता राखी यादव ने बेटी की उपलब्धि पर खुशी जताई। दादा मास्टर यादव ने बताया कि वह पढ़ाई के साथ ही ताइक्वांडो में भी नियमित अभ्यास करती है। कोच गौरव यादव और अजमी ने बताया कि वह अभ्यास के दौरान पूरी मेहनत और अनुशासन के साथ तैयारी करती हैं। वह पूर्व में भी दो बार गोल्ड मेडल जीत चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें